Monday 2 April 2012

अखिलेश की सरकार में सात दागी मंत्री, अधिकांश करोड़पति 

उत्तर प्रदेश को भयमुक्त सरकार और गुंदागर्दी से मुक्ति दिलाने का वादा कर सत्ता में आए समाजवादी पार्टी के युवा चेहरा अखिलेश यादव की सरकार में कई मंत्री ऐसे हैं, जिनपर कई प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नई सरकार के 19 कबीना मंत्री में से सात मंत्री ऐसे हैं, जिन पर किसी न किसी प्रकार के आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि रामगोविंद को छोड़कर सभी मंत्री करोड़पति हैं। सभी कबीना मंत्रियों के शपथ पत्र का अध्ययन किया तो यह खुलासा हुआ।

राजा भैया पर सबसे अधिक केस कुंडा के विधायक और आखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के ऊपर कुल आठ केस दर्ज हैं। इनके ऊपर चुनाव के दौरान अवैध रुप से भुगतान, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण जैसे केस दर्ज हैं। जबकि आजम खान पर कुल पांच केस दर्ज हैं। इसी लिए शिवपाल सिंह यादव, ओम प्रकाश, दुर्गा प्रसाद, ब्रह्म शंकर आदि नए मंत्रियों पर दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी तरह राजा राम पांडेय पर कुल तीन केस दर्ज हैं।

आनंद सिंह हैं सबसे अमीर मंत्री

गोंडा जिले के गौरा सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे कुंवर आनंद सिंह के पास 18.30 करोड़ रूपए की संपत्ति है। जबकि अरिंदम सिंह के पास 14.79 करोड़ रूपए की चल-अचल संपत्ति है। सिंह आगरा जिले की बह सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।

No comments: